Aag Aur Paani : Aansh–Geet की प्रेम, संघर्ष और आत्मा की कहानी” "Kya Aag aur Pani Kabhi Ek Ho Sakte Hain? Hindi Love Story Script 2025 – Ansh-Geet Emotional Tale"
लेकिन इन उम्मीदों से बचना उसकी नियति के खिलाफ़ है क्योंकि वो पैदा किए जाने का मोल चुकाना चाहता है । ये उसकी उन आवाज़ों को दफ़न कर रही होती है जो उनसे कुछ सुकून भरा करने की गुज़ारिश करती है लेकिन ' पैदा किए जाने का मोल ' भी चुकाना एक कर्तव्य के दायरे का हिस्सा है ।
फिर अंश ने एक गहरी सांस-ली और कल्पनाओं के भवण्डर से अपने बाएं पैर को उठाके चढ़ गया ट्रेन में , " जो एक खूबसूरत सफ़र का अंत और हक़ीक़त के सफ़र की शुरुआत थी । " 🐦
लेकिन , उसके अंदर की एक आवाज़ थी जो अंश को पुकार रही थी जिसे वो दफन करना चाहता था अपनी उम्मीदों की रेत के नीचे ... लेकिन कब-तक वो इन आवाजों को नजरबंद करेगा !
" अंश एक साफ दिल का मासूम था , जो ज़ालिमो की हस्तियों में खुद हाथ गंदे करने में मजबूर था और ट्रेन जैसे ही उसके शहर उतरी, उसे पहला ख़्याल आया ; "
✨ अंश : ये शहर और लम्बा रास्ता किसी खाई से कम नहीं और वो शहर जहां मुझे मिली " गीत " , जो एक आलीशान ख़्वाब की तरह थी जैसे उसके लिए ये पूरी दुनिया उसकी उपन्यासों की लड़ियां हो . उस सफर से इस सफर में आना , मेरे लिए "स्वर्ग से नरक" में आने के जैसा है लेकिन गीत की जिंदगी एक झलावा है और सच यही है , " ये नरक , ये दुनिया ही सच है और कुछ नहीं , कुछ भी नहीं..."
इतने में अंश पूरी तरह अपने काम में डूबा जा रहा था जैसे किसी बच्चे ने खिलौने की चाबी घुमाई हो और उसको बंद करना भूल गया हो ... तभी गीत ने उसे कॉल किया...
✨ गीत : कैसे हो अंश , तुमने कहा था तुम्हे सफर की ताज़गी पन्नों में देखनी है , मेरे ग़ज़लों में उस सफ़र की महक तुमको महसूस होगी जो हमनें ऊंची वादियों में घूमते हुए बिताया.. भेजा है मैंने देखो ।
अंश : हां , अभी तो समय नहीं है , बाद में देखता हूं ।
गीत : अच्छा ! क्या हुआ , लग रहा जैसे मैं किसी दूसरे इंसान से बात कर रही ।
अंश : नहीं ये तो मैं ही हूं , अभी थोड़ा काम है , आराम से बात करते है बाद में...
" फिर अंश का वो आराम से बात करने वाला वक्त नहीं आया और गीत अपने ही भावनाओं को समझने में उलझती रही और सोचती रही कि , क्या हुआ ! ये सब क्या था ...!
एक ऊंचे खयालों का ऊंचे दर्जे का शख़्स आज अज़ान-सा लगा ... ये मुखौटा है या फिर यही सच है और जो मुझे रूबरू हुआ वो , वो क्या महज़ एक खेल था , एक नकली पर्दा ताकि सफर रोमांचक बना रहे , ताकि सफर में खिलौना मिल जाए ...!
गीत इन आवाज़ों की गूंज को सुनते-सुनते थक गई , उसको नहीं समझ आया कि , जिस अंश को वो जानती थी वो नकली नहीं था बल्कि उसने अभी जिस अंश से बात कि, वो नकली है जो आत्मा की सच्चाई से भाग रहा है , डर रहा है प्रेम भाव से या ये कहे , शायद वो मजबूर है इस समाज - परिवार की उम्मीदों को ढोने के लिए, कुछ पाने की अपनी जिद्दोजहद के संघर्ष के दलदल में घिसने के लिए । और गीत को ये समझने में २ महीने लग गए कि, क्यूं अंश उस वादियों के आत्मीय - आध्यात्मिक सफ़र से निकलके इस बनावटी उम्मीदों से भरी नकली दुनिया में आके इतना बदल चुका है । " 🐦
फिर गीत ने २ महीने बाद फिर कॉल किया ;
गीत : अंश , तुम ठीक हो ?
अंश : हां ठीक हूं , तुम ठीक हो !
गीत : हां बस उन अंजान गलियों को याद करती हूं जहां हम पैदल घूमे ...
अंश : रुक जाओ मनु , वो शख़्स , वो सफर बस एक खूबसूरत पल था , उससे ज्यादा कुछ नहीं... उसे वहीं तक रखो , मैं अभी ऑफिस जा रहा हूं तुमसे बात करता हूं बाद में ।
गीत : तुमको हुआ क्या है , मैं वही हूं जिसको तुम राजकुमारी बोलते थे , जिसके साथ तुमने अपनापन महसूस किया और आज तुम मशीनों की दुनिया में मशीन बन गए हो ...
अंश : यही सच है , तुम ख्वाबों में जी रही हो , उससे बाहर आओ और ये कचरा उठाके फेंको अपने दिलों - दिमाग से... वो सफ़र खूबसूरत था उसे अच्छा मोड देके छोड़ दो , उसको ख़राब मत करो.
गीत : ठीक है , तुम्हे तुम्हारी वो दुनिया मुबारक जो तुमने खुदसे नहीं बनाई , वो दुनिया मुबारक जो तुम्हारे द्वारा अपने हिसाब से ये समाज बना रहा है ... मुझे लगा तुम क्रांति लाओगे, लेकिन तुम भी सही-गलत के लिबाज को बिना विचारे , हू-ब-हू वैसा ही अपना रहे हो जैसा इस समाज - परिवार ने तुम्हारे सामने परोसा है ... तुम एक कठपुतली हो और मैं जिससे प्रेम करती हूं वो शायद उसी सफ़र के अंत में " मर " गया... तुम वो नहीं हो ...
अंश : ये ही सच है , हमें ऐसे ही जीना होगा , ऐसा ही होता आया है , मैं उस जॉब को छोड़ नहीं सकता जो मेरे परिवार-भाई का पेट पालते है , मैने इसके लिए अपने सपने भी छोड़े है . बताया था ना , मुझे फिल्मों में जाना था लेकिन वो ख़्वाब मुझे या तो भूलना होगा या फिर उसको टालना होगा... यही है जिंदगी गीत, तुम मुझे २% ही जानती हो... हमें इसी में मरना होगा , हम अपना सारा काम छोड़कर कही जाते है तो हमें लौटके उसी काम में वापस जाना ही होगा , हमें मरना ही होगा...
गीत : ठीक है , यही नियति है तो यही सही ... ये बताओ जो तुमने 3 महीने पहले उस ऊंची-ऊंची ठंडी वादियों में महसूस किया था क्या वो प्रेम अब जिंदा है ?
अंश : मैं नहीं बताना चाहता ...
गीत : बताओ ताकि मैं सुकून से अपने रास्ते जा सकूं, ये यकीन करके कि अब भी तुम्हारे अंदर वो बच्चा जिंदा है वो मरा नहीं है ... बोलो ...
अंश : क्या सुनना है तुम्हे , नहीं है वो कुछ... ( फिर एक गहरा सन्नाटा )
गीत : ठीक है , ये कहानी यही खत्म होती है 🤝
" उस सफर से इस सफर का रास्ता एक ट्रेन तक सीमित नहीं था . यहां दोनों ही सही थे क्योंकि अंश परिस्थितियों का गुलाम था जो उसकी किस्मत थी और गीत भावनाओं के शुद्ध दर्शन में , आत्मा के सच में यकीन रखने वाली लड़की थी जो उसको या तो डूबा सकती थी या फिर उसे एक कमाल की गीत बना सकती थी ।
लेकिन अंश की स्थिति जितनी दयनीय थी उसका जिम्मेदार वाकई समाज-परिवार तो था ही , जिसने उसको बचपन से ही आज्ञाकारी बेटा या लड़का बनने में मजबूर किया , जिसने कहा कि अंश तुम रो नहीं सकते , जिसने कहा कि तुम बड़े हो तुमको पैसा कमाना ही होगा , जिसके सपने जिम्मेदारियों के नीचे दफ़न किए गए.
' यहां अंश का संघर्ष बाहर का था और गीत का संघर्ष उसके भीतर का ' । उसके अलविदा कहने के बाद गीत ने अंश के उस मुखौटे को मानने से इनकार कर दिया, जो उसने अभी पहना हुआ था और वो बस उस अंश को चाहती रही , जो उसके साथ उस आत्मीय-रोमांचक सफर में था , और अंश खुदके उलझनों में उलझा हुआ अफसोस की खाई में गिरता गया "🎭
(तभी अंश अपने दोस्त आरुष से कहता है ...)
अंश : आरुष , ये ज़िंदगी जीनी ही होगी , ये ही सच है लेकिन वो लड़की इस दुनिया से कही दूर शायद दूसरी दुनिया से वास्ता रखती होगी ...
आरुष : अंश , मुझे लगता है तुझे अपनी इस मजबूरी की दुनिया में एक छोटी-सी दुनिया बनानी चाहिए, जिसमें सिर्फ तू रहे और तेरी ये भावना , जिसे तू कचरा समझके फेंक रहा है ।
अंश : ये मुझे कमज़ोर कर देगी , मैं एक और जिम्मेदारी नहीं उठा पाऊंगा , मेरा खुदका ठिकाना नहीं है , मुझे इस 5-9 वाली स्थिर जिंदगी में जीना ही पड़ेगा , गीत एक बिंदास ख्यालों वाली लड़की है जिसे खतरों से खेलना पसंद है ; "उसकी किताबी दुनिया मेरी मशीनी दुनिया से अलग है" ।
आरुष : वो जा चुकी है अंश.....
अंश : हां , वो बेहद भोली आत्मा वाली मासूम लड़की है उसकी आंखों में दर्द है मासूमियत है वो एक राजकुमारी है और कमाल की उपन्यासकार , लेकिन उससे प्रेम करना मुश्किल है ... या तो मुझे उससे प्रेम नहीं या फिर उस प्रेम को मेरे दिमाग ने कही दफना दिया है
आरुष : तो उस दफ़न की हुई भावना को खोद और उसको जिंदा कर...
अंश : नहीं कर सकता , ऐसा हुआ तो गीत को अपनाना होगा और वो नामुमकिन है .
(गीत कॉल रखते ही खुदसे वो बात कहती है जो वो अंश को नहीं कह पायी...)
गीत : ये ज़िंदगी तुमको सताएगी , तुमको जलाकर तुम्हारी राख को अपने माथे में सजाएगी , लेकिन मैं उस अंश को नहीं भूल सकती , जो वादियों में बच्चे की तरह वो सब कर रहा था जो उसने पिछले 2 सालों में नहीं किया था , जो भांग के नशे में बेहोश होके डर से कहता है " मैं तुम्हे खोना नहीं चाहता " , लेकिन इस अंश को मैं नहीं जानती , पर मैं साथ हूँ हमेशा , मैं कह नहीं पायी लेकिन मैं हूं....
" गीत की ये बाते अंश तक नहीं पहुंची लेकिन फ़िजाओ को ये पैगाम मिल गया था जो एक ठंडक एहसास के रूप में अंश के तपन तक गई होगी ।
अंश जंगल के उस आग से घिरा था जिसकी तपन से वो बच नहीं सकता था लेकिन गीत को बचाना चाहता था , जिस वजह से वो गीत जैसी आत्मीय लड़की को भी अपना नहीं सकता था और अब आग के तपन से अंश को कुछ महसूस होना भी बंद हो गया था कि वो गीत को चाहता है या नहीं ... 🔥
वहीं , गीत उस समन्दर से घिरी थी जिसकी ठंडक उसकी आत्मा को महसूस होती थी लेकिन यही उसकी कमजोरी भी थी , गीत उस समन्दर से अंश के दर्द को देख सकती थी और वो चाहती भी थी कि, अंश के जंगल की आग को वो अपने समंदर की बूंदों से बुझा दे ... लेकिन कैसे...! "💦
" समंदर खुद आग तक नहीं जा सकता और आग खुद समन्दर तक नहीं पहुंच सकती "
यही थी अंश-गीत की किस्मत, जिसमें एक को जलना और दूजे को डूबना ही होगा ...
आग-पानी का रिश्ता कभी एक नहीं हो सकता जबकि दोनों एक दूजे को पूर्ण कर सकते है । वैसा ही था अंश-गीत का रिश्ता जिसका कोई नाम नहीं था ।
" अंश जिसने भावना को कचरा मानकर दफना दिया और गीत जो भावना में डूबने से खुदको बचाने के लिए खुदसे ही लड़ रही थी ... अंश जो प्रेम कर सकता था लेकिन उसके दर्द से भाग रहा था वहीं गीत जो प्रेम के दर्द में रहकर आज को जी रही थी ... एक जो भटक रहा था जल रहा था आग में और एक जो समंदर में डूब रही थी..."
फिर लेखक गहरी आहे भरके खुदसे ही कहता है
" ये कहानी यही खत्म होती है " ...🎬
Youtube 🎬
LinkedIn 🔗
Part 1 Instagram
CONCLUSION KEYS ☺ :
#bloggerstyle #indiandarshikiblogs #lovestory # storyteller #aagpani #safar #blogspot #shortfilmscript #microtale #2025 #HindiLoveStory #AagPaani #EmotionalBlog #ShortFilmScript #HindiPoetry #LoveVsResponsibility #AnshGeet #FireWaterLove #SEOStory #Google searchable #MicroTale #HindiWriter #LoveStory2025 #PoeticLove #HeartTouchingHindi #SadLoveStory #HindiBlogging #ContentForReels #HindiCaption #SEOKeywords #TrendingHindi #ViralLoveStory #HindiEmotions #AagPaaniKiKismat #LoveInScript #HindiShortRead #ReelScript #HindiContentCreator #StoryInHindi #BlogPost2025 Hindi Love Story, Aag Paani Love Story, Ansh Geet Script, Hindi Emotional Tale 2025, Hindi Short Film Script, Fire Water Relationship Story, Poetic Love Blog Hindi, Aag Pani Kabhi Ek Ho Sakte Hain, Hindi Micro Tale, SEO Hindi Love Story, Google searchable love story, Hindi Story BlogSpot, 2025 Hindi Script, Emotional Hindi Content, BlogSpot Love Story



टिप्पणियाँ